... BREAKING पत्रवार्ता : "बच्चों को पढ़ाने" के नाम पर शिक्षक की शर्मनाक करतूत,बलात्कार का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार,जशपुर जिले का रहने वाला है आरोपी शिक्षक।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


BREAKING पत्रवार्ता : "बच्चों को पढ़ाने" के नाम पर शिक्षक की शर्मनाक करतूत,बलात्कार का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार,जशपुर जिले का रहने वाला है आरोपी शिक्षक।

जशपुर/बलरामपुर,टीम पत्रवार्ता,15 मार्च 2021

बलरामपुर जिले की राजपुर पुलिस ने महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के मामले में शिक्षक को गिरफ्तार किया है।शिक्षक जशपुर का रहने वाला है।जिसने राजपुर में बच्चों को पढ़ाते हुए महिला से नजदीकियां बढ़ाई और लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा।पुलिस ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक का नाम सुधीर तिर्की है।जो पूर्व में राजपुर में एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक के रूप में पदस्थ था।इसी दौरान पीड़ित महिला के बच्चों को पढ़ाने के नाम पर उसने महिला के साथ संपर्क बनाया।

फिर शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान आरोपी शिक्षक शासकीय शिक्षक बना और कुसमी में उसकी पदस्थापना हो गई।आरोपी शिक्षक इसके बाद भी लगातार महिला के घर आता रहा और उसका दैहिक शोषण करता रहा।

पीड़िता जब भी शादी के लिये उससे कहती तो वह इनकार कर देता था।लगाकर आरोपी शिक्षक के शारीरिक शोषण से परेशान होकर पीड़िता ने राजपुर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी भी शिक्षिका है

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट