... खबर पत्रवार्ता : ग्रामीणों के बीच कानून की जानकारी देने पंहुचे "न्यायिक मजिस्ट्रेट" चौपाल में "कोरवा परिवार" ने "मजिस्ट्रेट" से कही ये बात ....और फिर ....?

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

खबर पत्रवार्ता : ग्रामीणों के बीच कानून की जानकारी देने पंहुचे "न्यायिक मजिस्ट्रेट" चौपाल में "कोरवा परिवार" ने "मजिस्ट्रेट" से कही ये बात ....और फिर ....?


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,12 मार्च 2021

BY योगेश थवाईत 

लम्बे समय के बाद एक बार फिर से ग्रामीणों को विधिक साक्षरता के साथ कानून से संबधित अहम् जानकारियाँ दी जा रही है।प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट लोकेश कुमार व थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने स्थानीय बगडोल पंचायत में महिला समूहों,मितानिनों व ग्रामीणों के बीच पंहुचकर विधिक साक्षरता शिविर के साथ थाना चौपाल का कार्यक्रम संपन्न किया। 

महिलाओं ने पारंपरिक स्वागत गान के माध्यम से आगंतुकों का स्वागत किया।उक्त शिविर में तीन सौ से अधिक संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए वहीँ ग्रामीणों ने कई सवाल पूछकरअपनी शंकाओं का समाधान किया।

Video महिलाओं ने किया पारंपरिक स्वागत 

उक्त शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लोकेश कुमार ने ग्रामीणों को आदिवासी समुदाय के कानूनी अधिकार की रक्षा कैसे होगी इस विषय पर  जानकारी  के साथ विधिक सलाह की जानकारी दी।कोई भी व्यक्ति क़ानूनी  सहायता कैसे प्राप्त कर सकता है इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।

यहाँ एक कोरवा परिवार ने माननीय मजिस्ट्रेट के समक्ष अपनी समस्या बताई जिसमे उसने बताया कि उनके घर का मुखिया 302 के मामले में लम्बे समय से जेल में निरुद्ध है और उनका परिवार  कानूनी लड़ाई लड़ने में अक्षम है।जिसके लिए उन्होंने वकील की मांग की।विद्वान न्यायाधीश ने पीड़ित परिवार को  विधिक सहायता के अन्तर्गत सरकार के तरफ के वकील  प्राप्त करने  का अधिकार के बारे में जानकारी दी और जल्द इस बावत आवेदन देने के लिए कहा। 

चौपाल में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने शराब के कारण होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया वहीँ घरेलू हिंसा दहेज प्रताड़ना,सायबर फ्राड ,नाबालिक बच्चों के मोटर सायकल चलाने से होने वाले नुक़सान के बारे में जानकारी देते हुए नाबालिक लड़के लड़कियों के पलायन के प्रति सजग रहकर इसपर अंकुश लगाने की अपील की।

                            

उन्होंने शराब,गांजा,कोरेक्स सिरप समेत अन्य प्रकार के नशे को अपराध का बहुत बड़ा कारण बताया।अपने गांव में अपने आसपास  किसी स्थान पर अवैध नशा या किसी भी अवैधानिक कार्य की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की बात उन्होंने कही।थाना प्रभारी ने फोन नंबर 9479193617 जारी कर फोन के माध्यम से ऐसे किसी भी अपराध की जानकारी देने की अपील की।इस अवसर पर प्रधान आरक्षक मिथिलेश यादव समेत जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब