... Big ब्रेकिंग पत्रवार्ता "अमानवीय" : "दारु- मुर्गा" पार्टी के दौरान"चार दोस्तों के बीच हुआ ऐसा विवाद "चूल्हे में भूंज दिया दोस्त का सिर"....? पूरी खबर सिर्फ पत्रवार्ता पर...

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

Big ब्रेकिंग पत्रवार्ता "अमानवीय" : "दारु- मुर्गा" पार्टी के दौरान"चार दोस्तों के बीच हुआ ऐसा विवाद "चूल्हे में भूंज दिया दोस्त का सिर"....? पूरी खबर सिर्फ पत्रवार्ता पर...

 


जांजगीर,टीम पत्रावार्ता,06 दिसम्बर 2020

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले के बम्हनीडीह थाना इलाके में शनिवार की देर शाम हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई। चार दोस्तों ने एक साथ जमकर मुर्गा पार्टी की और पार्टी मनाने के बाद एक दोस्त को उसी चूल्हे में बेरहमी से जलाकर मार डाला और वशं से भाग निकले।

अमानवीय हरकत का अंत यहीं नहीं हुआ पहले उसकी पहले जमकर पिटाई भी की गई है। और युवक का सिर बुरी तरह से जला दिया गया और जलने से उसकी मौत हो गई। 

घटना बम्हनीडीह की शाम 7 बजे की है। बम्हनीडीह पुलिस के अनुसार बम्हनीडीह के सतबहनिया मंदिर के पास चार दोस्त शनिवार की शाम को मुर्गा पार्टी मनाने गए थे। चारों ने शाम को मुर्गा पार्टी की और छककर शराब पिए। 

तीन दोस्तों का शिवकुमार पटेल  पिता टीकाराम (45) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद बढऩे के बाद उसे जलते चूल्हे में उसके सिर को डालकर भूंज डाला। उसकी मौके पर ही मौत होने के बाद तीनों दोस्त भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही बम्हनीडीह पुलिस मामले की जांच के लिए जुट गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिरकार तीनों दोस्त कौन-कौन है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। वही दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।



Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब