... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : धान खरीदी केन्द्रोें में किसान मास्क लगाकर ही प्रवेश करेंग,सोशल डिस्टेंश का करना होगा पालन,कलेक्टर ने लिया जायजा,दिए आवश्यक निर्देश

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : धान खरीदी केन्द्रोें में किसान मास्क लगाकर ही प्रवेश करेंग,सोशल डिस्टेंश का करना होगा पालन,कलेक्टर ने लिया जायजा,दिए आवश्यक निर्देश

जशपुर,टीम पत्रवार्ता,29 नवम्बर 2020 

कलेक्टर महादेव कावरे ने आज रणजीता स्टेडियम, पुरातत्व संग्राहलय, जंगल बाजार, गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र, गम्हरिया गौठान, अंग्रेजी माध्यम स्कूल, विकासखंड मनोरा के ग्राम पंचायत चड़िया गौठान, जशपुर विकासखंड के झरगांव के गौठान का निरीक्षण करके गौधन न्याय योजना और निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्याें को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए है। साथ ही गौठान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के लिए कहा है और अन्य गतिविधियों संचालित करने के निर्देश दिए है। 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रणजीता स्टेडियम की साफ-सफाई, रंग-रोगन करने के लिए भी कहा है और धान खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि 01 दिसम्बर से धानखरीदी प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए बैनर, केन्द्रों की साफ-सफाई और किसानों का धान खरीदी के लिए टोकन काटने के लिए भी कहा है।  कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में खरीदी के दौरान धान बेचने वाले किसानों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंश का अनिवार्य रूप से पालन करवाएं और दूरी बनाकर ही धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदने के लिए कहा गया है।इस अवसर पर अपर कलेक्टर आईएल.ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री उनैजा खातुन अंसारी, खाद्य अधिकारी जीएस कंवर, पुलिस विभाग, जिला पंचायत, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा विभाग एव अन्य विभाग के अधिकरीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब