... बड़ी खबर: सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष, CWC की बैठक में हुआ फैसला..

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

बड़ी खबर: सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष, CWC की बैठक में हुआ फैसला..




नई दिल्ली,10 अगस्त 2019(पत्रवार्ता) सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष चुनी गई हैं। कांग्रेस मुख्यालय में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मैराथन बैठक में यह फैसला हुआ। बैठक में शामिल गुलामनबी आजाद और हरीश रावत ने इसकी पुष्टि की।

बैठक में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एके एंटनी, मल्लिकार्जुन खड़गे, और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तमाम बड़े नेता मौजूद थे। दिन में दूसरी बार यह बैठक हुई। सुबह भी नए अध्यक्ष के लिए रायशुमारी हुई थी। 

दरअसल, पार्टी के हाशिए पर चले जाने के बाद भी गांधी परिवार से बाहर के नेतृत्व को स्वीकार करने को लेकर नेताओं में सहजता नहीं दिख रही थी। इसीलिए पहले राहुल गांधी पर इस्तीफा वापस लेने का दबाव डाला गया। मगर जब वह नहीं माने और इस्तीफे की चिठ्ठी डेढ़ महीने पहले सार्वजिनक कर दी तो फिर कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा को अध्यक्ष बनाने की वकालत शुरू कर दी। लेकिन आज आखिर में सोनिया गांधी को ही अंतरिम अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब