... BREAKING: "चंद महीने पहले हुई शादी", अब फंदे में लटकती मिली "पति-पत्नी" की लाश...क्या है पूरा मामला...?

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


BREAKING: "चंद महीने पहले हुई शादी", अब फंदे में लटकती मिली "पति-पत्नी" की लाश...क्या है पूरा मामला...?





बिलासपुर 21अगस्त2019(पत्रवार्ता) चंद महीने पहले शादी करने वाले पति-पत्नी की लाश पेड़ पर फंदे से लटकती मिली है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर ख़ुदकुशी की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

दरअसल कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम लिटिया निवासी नारायण साहू की शादी बीते अप्रैल में मुंगेली जिले के ग्राम कुआंपानी निवासी बबीता साहू से हुई थी। नारायण प्राइवेट काम करता था। शादी के बाद पति-पत्नी हंसी-खुशी रह रहे थे। मंगलवार को दोनों अस्पताल चेकअप कराने जाने की बात कहकर घर से निकले। लेकिन देर शाम तक दोनों वापस नहीं लौटे और कोरी डैम के पास दोनों की लाश फंदे पर लटकने की घरवालों को सूचना मिल गई।

माना जा रहा है दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरु कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट