... Breaking:दूरदर्शन की प्रसिद्ध एंकर नीलम शर्मा का निधन, कुछ समय पहले ही मिला था नारी शक्ति सम्मान..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


Breaking:दूरदर्शन की प्रसिद्ध एंकर नीलम शर्मा का निधन, कुछ समय पहले ही मिला था नारी शक्ति सम्मान..





दिल्ली17 अगस्त2019(पत्रवार्ता) दूरदर्शन की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा का आज निधन हो गया। दूरदर्शन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक वह कैंसर से पीड़ित थीं। उन्होंने साल 1995 में दूरदर्शन के साथ करियर की शुरुआत की थी।

लंबे समय तक दूरदर्शन का चेहरा रहीं नीलम शर्मा को इसी साल मार्च में 'नारी शक्ति सम्मान' से सम्मानित किया गया था। नारी शक्ति पुरस्कार महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देने वाला भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। दूरदर्शन के साथ अपने 20 साल के करियर में नीलम शर्मा ने 'तेजस्विनी' और 'बड़ी चर्चा' समेत कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया।

डीडी न्यूज की फाउंडिंग एंकर नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं और नोएडा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य बेहद खराब होने चलते उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। अंतिम दर्शन के लिए फिलहाल उनके पार्थिव शरीर को नोएडा स्थित उनके आवास पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ देर में निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। 

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट