... ब्रेकिंग पत्रवार्ता :- दो समुदायों के बीच तनाव,झंडा उखाड़े जाने हिन्दू समुदाय के लोग आक्रोशित

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

ब्रेकिंग पत्रवार्ता :- दो समुदायों के बीच तनाव,झंडा उखाड़े जाने हिन्दू समुदाय के लोग आक्रोशित





जशपुर(पत्रवार्ता)कांसाबेल थाने के बहमा गांव में दो समुदायों के बीच तनाव का माहौल निर्मित हो गया है।वर्ग विशेष के द्वारा झंडा उखाड़ कर अपना प्रतीक चिन्ह लगाने से हिन्दू समुदाय के लोग खासे  नाराज हैं।

गांव में सुबह शाम बैठकों का दौर शुरु हो गया है।वहीं हिन्दू समुदाय के लोगों का कहना है कि प्राचीन समय से गांव के उक्त स्थल पर पूजा अर्चना की जा रही है।जो उनकी आस्था का केंद्र है।यहां स्थापित झंडा उखाड़े जाने से हिन्दू समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए हैं और ऐसा कृत्य करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

  जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि

उक्त मामले की जानकारी मिली है।गांव की ओर पुलिस पार्टी रवाना की जा रही है।तनाव की स्थिति निर्मित न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। 
एसएल बघेल,एसपी जशपुर





Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब