... पाटलीपुत्र संस्कृति विकास मंच के प्रवीण झा बने अध्यक्ष, बतौर प्रवक्ता रौशन सिंह को मिली ज़िम्मेदारी..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


पाटलीपुत्र संस्कृति विकास मंच के प्रवीण झा बने अध्यक्ष, बतौर प्रवक्ता रौशन सिंह को मिली ज़िम्मेदारी..






बिलासपुर,26अगस्त2019,(पत्रवार्ता) पाटलीपुत्र संस्कृति विकास मंच का त्रिवर्षीय चुनाव छठघाट स्थित सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुआ। इसमें मंच के अध्यक्ष के रूप में प्रवीण झा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बतौर प्रवक्ता युवा रौशन सिंह को जिम्मेदारी मिली है।

इसके साथ ही सचिव डॉ. धर्मेंद्र कुमार दास, उपाध्यक्ष गणेश गिरी व राम प्रताप सिंह, सह सचिव सुधीर झा, संगठन सचिव डॉ. कुमुद रंजन सिंह, कार्यालय सचिव जय प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष चंद्रकिशोर प्रसाद, प्रवक्ता गणनाथ मिश्रा व रौशन सिंह बने।

प्रबंधकारिणी सदस्य में सीपी सिंह, गोपाल सिंह, राजेंद्र गिरी, सीपी साहू, अरविंद सिंह, जितेंद्र ठाकुर, पंकज सिंह, दिलीप चौधरी, रामसखा चौधरी, पीसी झा व सपना सराफ शामिल हैं।


चुनाव अधिकारी डॉ. केएन चौधरी, आईएन श्रीवास्तव ने चुनाव करवाया। चुनाव समाज के संस्थापक व संरक्षक एसपी सिंह, व्हीएन झा के निर्देशन में हुआ।

चुनाव के बाद सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों काे अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करने एसपी सिंह ने शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा व सचिव डॉ. धर्मेंद्र दास ने समाज के सभी लोगों को साथ लेकर सामाजिक कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन राम प्रताप सिंह व धन्यवाद ज्ञापन जयप्रकाश सिंह ने किया।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें