... अंचल के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का भव्य स्वागत, संगठन पर्व के तहत पहुँचे बिलासपुर..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


अंचल के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का भव्य स्वागत, संगठन पर्व के तहत पहुँचे बिलासपुर..





बिलासपुर(पत्रवार्ता) भाजपा के कद्दावर नेता स्व.दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव संगठन पर्व अभियान के तहत बिलासपुर पहुँचे। यहां महामाया चौक में भाजयुमो संयोजक अंचल दुबे के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान संगठन के निर्देश के अनुसार सदस्यता अभियान के जरिये सैकड़ों लोगों को भाजपा से जोड़ा गया। श्री जूदेव ने भाजपा की सदस्यता लेने वालों का पार्टी विचारधारा से जुड़ने पर आभार जताया, साथ ही ज्यादा से ज्यादा सदस्यता लेकर देश व राष्ट्रहित में भाजपा को मजबूत करने अपील किया। 


इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक सिंह , सतीश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मुकेश अधीजा,  महामंत्री ज्योतींद्र उपाध्याय, महेंद्र, सुजल, अमन, मनीष, आदी, देवेंद्र, शुभम, एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट