... BIG BREAKING: शहर में सनसनीखेज वारदात से मचा हड़कंप, सिरफिरे आशिक ने चाकू से गोदकर की प्रेमिका की हत्या..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

BIG BREAKING: शहर में सनसनीखेज वारदात से मचा हड़कंप, सिरफिरे आशिक ने चाकू से गोदकर की प्रेमिका की हत्या..





बिलासपुर,21अगस्त2019(पत्रवार्ता) बिलासपुर में देर शाम हुए सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया है। शहर के नवीन गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाई करने वाली छात्रा को उसी के आशिक ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है, शादी से इंकार करने के कारण सनकी प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के राजस्व कालोनी का है, जहां मूलतः बिल्हा की रहने वाली 20 वर्षीय युवती प्रियंका श्रीवास जो कि शहर दयालबंद क्षेत्र में अपने मौसा के यहाँ रहकर नवीन गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाई करती थी। उसका कोनी निवासी कृष्णा तिवारी उर्फ डब्बू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कृष्णा राजस्व कॉलोनी में बॉयज हॉस्टल में किराये से रहता था।

बताया जा रहा है कृष्णा, प्रियंका से शादी करना चाहता था। उसने अपने परिजनों से भी अंतरजातीय विवाह करने की इच्छा जाहिर की थी। बेटे के जिद के कारण कृष्णा के पिता कई बार विवाह का प्रस्ताव लेकर प्रियंका के घर भी गए थे। जिसे प्रियंका के परिजनों ने ठुकरा दिया था। 

बुधवार को कृष्णा ने प्रियंका को मिलने बुलाया। प्रियंका अपने परिवार वालों के मर्जी के खिलाफ शादी के लिए तैयार नहीं थी।इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। प्रियंका फिर भी कृष्णा से मिलने पहुँची। कृष्णा उसे अपने बॉयज हॉस्टल  स्थित रूम ले गया। बताया जा रहा है यहाँ भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और सनकी कृष्णा ने प्रियंका को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया।



बहरहाल वारदात के बाद आरोपी युवक फरार है। पुलिस मौके पर पहुँच गयी है, जांच शुरु कर दिया है। 

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट