... BIG BREAKING: नक्सलवाद को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान, निगम विस्तार का विरोध करने वाले कांग्रेसियों को भी सुनाई खरी-खरी..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

BIG BREAKING: नक्सलवाद को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान, निगम विस्तार का विरोध करने वाले कांग्रेसियों को भी सुनाई खरी-खरी..



बिलासपुर, 14 अगस्त2109(पत्रवार्ता) नक्सलवाद और बिलासपुर नगर निगम विस्तार का विरोध करने वाले कांग्रेसियों को लेकर गृह व प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बड़ा बयान दिया है।

मीडिया से बात करते हुए नक्सलवाद के मुद्दे पर गृहमंत्री ने कहा कि, 15 साल में जो काम नहीं हुआ वो छः महीने में हुआ है। बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर, गिरफ्तार और मारे गए हैं। सबसे बड़ी बात, बीजेपी के शासनकाल में जब नक्सली मारे जाते थे, तब वेपंस में भरमार बंदूक जब्त होता था, अब बड़े -बड़े अत्याधुनिक एके-47 जैसे ओरिजनल वेपंस जब्त हो रहे हैं। नक्सल मोर्चे पर 6 महीने में जो पहले किसी ने नहीं किया था अब हमने किया है। 

इधर बिलासपुर नगर निगम सीमा विस्तार को लेकर अपने ही पार्टी के भीतर से उठ रहे विरोध पर भी गृहमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि, विरोध करने वाले लोग विकास नहीं चाहते। जो विरोध कर रहे हैं वो मन से विशुद्ध रूप से हमारी पार्टी के नहीं हो सकते हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट