... Big Breaking पत्रवार्ता : प्रदेश में "50 लाख" के "लूट"की बड़ी वारदात,4 लुटेरों ने चाकू अड़ाकर व्यापारी से की खुलेआम लूट,पुलिस ने की नाकेबंदी,आरोपी की तलाश जारी

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

Big Breaking पत्रवार्ता : प्रदेश में "50 लाख" के "लूट"की बड़ी वारदात,4 लुटेरों ने चाकू अड़ाकर व्यापारी से की खुलेआम लूट,पुलिस ने की नाकेबंदी,आरोपी की तलाश जारी









दुर्ग(पत्रवार्ता) प्रदेश की राजधानी के करीब एक ब्रोकर लूट का शिकार हो गया। व्यापारी पर चाकू अड़ाकर बदमाशों ने 50 लाख से अधिक की रकम लूट ली।लूट की इस वारदात से जहां चुस्त पुलिस व्यवस्था की पोल खुल रही है वहीं आम आदमी के सुरक्षा में सेंधमारी से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की शाम लगभग सवा चार बजे की है।आरोपी ब्रोकर के पास से लगभग 50 लाख रुपये लूटकर चंपत हो गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है।


दुर्ग के पुलगांव क्षेत्र का निवासी रवि राठी चावल का व्यापार करता है। जो शनिवार को व्यापारियों से रकम लेकर अपनी कार से जा रहा था। इस दौरान खप्परवाड़ा से डगनिया के बीच दो मोटरसायकल सवार उसके पास पंहुचे और उसकी कार के सामने बाइक अड़ा दिए।जबरदस्ती रोककर उन्होंने व्यापारी को चाकू की नोक पर धमकाते हुए  उसका पैसों से भरा बैग छीन लिया।बताया जा रहा है कि बैग में लगभग 50 लाख रु. की बड़ी रकम थी। इस लूट की वारदात को चार लूटेरों द्वारा अंजाम दिए जाने की जानकारी मिल रही है।आरोपी व्यापारी को लूटने के बाद बालोद की ओर भाग निकले।

जानकारी मिलते ही दुर्ग जिले का पुलिस महकमा हरकत में आ गया है।आरोपियों को पकडऩे के लिए जगह जगह पर नाकेबंदी की गई है।

वहीं व्यापारी की शिकायत के आधार पर गुंडरदेही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट