... Crime: डॉक्टर ने महिला कर्मी को बनाया अपने हवस का शिकार, जुर्म दर्ज..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


Crime: डॉक्टर ने महिला कर्मी को बनाया अपने हवस का शिकार, जुर्म दर्ज..





बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम) मेंटल हॉस्पिटल में पदस्थ सीनियर डॉक्टर द्वारा अपने अधिनस्थ महिला कर्मी से डरा- धमकाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।


रिपोर्ट के मुताबिक कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी स्थित मेंटल हॉस्पिटल में कार्यरत सीनियर डॉक्टर बीके बनर्जी, जो की शादीशुदा हैं, ने अपने अधिनस्थ महिलाकर्मी को डरा-धमकाकर पहले जबरिया दुष्कर्म किया। लोकलाज के डर से युवती ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। जिसका नतीजा ये हुआ कि आरोपी डाक्टर लगातार उसे शोषण का शिकार बनाता रहा। इस दौरान विरोध करने पर डॉक्टर ने युवती को काम के बहाने प्रताड़ित करने के साथ नौकरी से भी निकलवाने की धमकी देने लगा। आखिरकार परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत कोनी पुलिस से की। 

बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर ने खुद को अविवाहित बताकर युवती से संबंध बनाया था। इस दौरान डॉक्टर ने युवती को शादी का भी झांसा दिया और लगातार संबंध बनाते रहा। जब युवती को पता चला कि डॉक्टर शादीशुदा है, उसने शादी के लिए दबाव बनाया। लेकिन तब आरोपी डॉक्टर मुकर गया। पीड़िता का ये भी आरोप है कि डॉक्टर के शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसका गर्भ ठहर गया था,जिसका उसने इलाज भी कराया था। 

बहरहाल कोनी पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट