... Breaking: पुलिस आरक्षक ने पत्नी समेत खुद को मारी गोली, दोनों की मौत..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


Breaking: पुलिस आरक्षक ने पत्नी समेत खुद को मारी गोली, दोनों की मौत..


गरियाबंद(पत्रवार्ता.कॉम) मंगलवार देर रात पुलिस के एक जवान रमेश सेन ने अपनी सर्विस राइफल से पहले पत्नी शोभा सेन की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 


जानकारी के मुताबिक जवान आरक्षक के पद पर कार्यरत था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। कुछ दिन पहले ही वह गरियाबंद शिफ्ट हुआ था। रात में उपजेल में उसकी ड्यूटी थी। समय पर नहीं पहुंचने पर अन्य साथियों ने उसे फोन लगाया। फोन नहीं उठाने पर घर जाकर दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो पत्नी का शव बिस्तर पर और जवान का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। 

इसकी सूचना पर एएसपी सुखनंदन राठौर समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस कारणों का पता लगाने मामले में जांच शुरू कर दिया है। 

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट