... अच्छी खबर: छग.की बेटी ने प्रदेश व देश का बढ़ाया मान, यूरोप के माउंट एलब्रुस पर लहराया तिरंगा..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


अच्छी खबर: छग.की बेटी ने प्रदेश व देश का बढ़ाया मान, यूरोप के माउंट एलब्रुस पर लहराया तिरंगा..


रायगढ़(पत्रवार्ता.कॉम) शहर की बेटी याशी जैन ने यूरोप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर तिरंगा फहरा कर प्रदेश व देश का मान बढ़ाया है। ऐसा करने वाली वह छत्तीसगढ़ की एकमात्र बेटी हैं। 


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि, याशी ने रशिया के मास्को से होकर यात्रा प्रारंभ किया था। 1 जुलाई को याशी ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंचे माउंट एलब्रुस पर चढ़ना प्रारम्भ किया। लगातार 5 दिनों की चढ़ाई जिसमें अभ्यास सत्र भी शामिल है, के बाद 5642 मीटर ऊंचे शिखर पर चढ़ कर याशी ने भारत देश का तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान याशी ने बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दिया।


याशी ने संकल्प लिया है कि वह विश्व के 7 महाद्वीपों के सबसे ऊंचे माउंट पर चढ़ेगी और भारत का तिरंगा लहरायेगी। उसने अपने पहले प्रयास में ही यूरोप महाद्वीप के माउंट को फतह किया है। 

याशी मंगलवार को भारत लौट रही है, प्रदेश को मिली इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल और रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने याशी को बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट