... खबर चुनावी:-शहर अपना बदला-बदला सा है,शहर की फ़िज़ा,शहर की हवा बदली सी है..कहीं ये बदलाव नेता जी को भारी न पड़ जाए..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


खबर चुनावी:-शहर अपना बदला-बदला सा है,शहर की फ़िज़ा,शहर की हवा बदली सी है..कहीं ये बदलाव नेता जी को भारी न पड़ जाए..



बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम)चुनाव के करीब आते ही बिलासपुर में सब कुछ बदला-बदला सा नज़र आ रहा है।  शहर की सूरत से लेकर सियासी फ़िज़ा तक में बड़ा बदलाव आया है।


दरअसल चुनाव आते ही नेताओं को अपने शहर की याद आने लगती है। बाकी बीते 5 साल शहर की कैसी भी हालत हो इन्हें उससे कोई सरोकार नहीं रहता। ये सत्ता के सुख में मदमस्त रहते हैं। बिलासपुर विधानसभा का हाल कुछ ऐसा ही है। चुनाव से पहले पूरा शहर वर्षों से बदहाल रहा लेकिन अब अचानक से सबकुछ चकाचक करने की कवायद शुरू हो गयी है। सड़क के ऊपर सड़क, रंग के ऊपर रंग चढ़ाया जा रहा है। शहर की सूरत बदली जा रही है।

लेकिन इन सब के बीच एक बड़ा बदलाव और भी देखा जा रहा है और वो है राजनीतिक बदलाव। भाजपा के गढ़ में काँग्रेस तेज़ी से उभर रही है। पहली बार ये चर्चा आम है कि इस चुनाव भाजपा की राह आसान नही है। काँग्रेस से विधायक प्रत्याशी शैलेष, भाजपा प्रत्याशी अमर को कड़ा टक्कर दे रहे हैं। कम समय में शैलेष ने शहर व शहर की जनता के बीच अपना जनाधार बढ़ाया है।

बहरहाल वक्त बदलाव का है, जनता बदलाव के मूड में है,अब देखना होगा की चुनावी बयार मे आगे क्या क्या बदलता है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट