... माता के जगराता में उमड़े श्रद्धालु,मशहूर गायक लक्खा के भजनों में झूमा बिलासपुर,सराफा एसोसिएशन का भव्य आयोजन..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

माता के जगराता में उमड़े श्रद्धालु,मशहूर गायक लक्खा के भजनों में झूमा बिलासपुर,सराफा एसोसिएशन का भव्य आयोजन..


बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम) सच्चा सजा है दरबार मां का, मैया मैं निहाल हो गया, मैया की चुनरी,अरे द्वारपालो कन्हैया से कह दो,जैसे भक्तिमय भजन जैसे ही मशहूर भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा की आवाज में गूंजे वैसे ही जयकारों के साथ ही तालियों की खनक में बिलासपुर झूम उठा। 

सराफा एसोसिएशन की ओर से शनिवार को पुलिस मैदान में माता का जगराता हुआ। इसमें मशहूर भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा की खनकती आवाज का जादू बिलासपुरवासियों पर छाया रहा। भक्तिमय कार्यक्रम की शुरुआत आरती के साथ हुई। इसके बाद एक से बढ़कर एक भजनों से लक्खा ने लोगों को खूब सराबोर किया।श्रद्धालु भजनों के साथ झूमते रहे। जैसे जैसे भजनों से सजी भक्ति में रात आगे बढ़ती गई वैसे ही पुलिस मैदान में भी बढ़ती रही। आलम ये रहा कि बड़ी संख्या में लोग मैदान के बाहर बैठकर भी भजनों का आनंद लेते रहे। 

आयोजन को सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष राजू सलूजा, महेंद्र सलूजा, सचिव अनिल गुप्ता, सह सचिव श्रीकांत पांडे, उपाध्यक्ष दीपक शराफ, विजय गांधी, महेंद्र शाह छेदीलाल शराफ, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील सोनी का विशेष सहयोग रहा।

इससे पहले भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गीत की तर्ज कोई भी हो लेकिन उसमें लिखे भजनों के बोल और भाव अच्छे होने चाहिए। जिससे लोग सीधे भक्ति भाव से जुड़ सकें। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को भी यह बात विशेष रुप से ध्यान में रखना चाहिए। विदेशों में भी जगराता होता है और गैर भारतीय भी पूरे मन से भजनों से जुड़ते हैं, इसे देखकर आनंद की अनुभूति होती है और लगता है कि आज भी भजनों का दौर है, लोग भक्ति और भक्ति गीतों को नहीं भूले हैं। उन्होंने कहा कि बचपन में संगीत नहीं सीखा बस गाते-गाते अपने आप ही गुरु कृपा से सिंगर बन गया।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट