... BIG BREAKING:अमृतसर पंजाब में भीषण हादसा,ट्रेन के चपेट में आकर 50 से ज्यादा लोगों के मौत की खबर,रावण दहन के दौरान मचे भगदड़ से ट्रेन की चपेट में आये लोग..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


BIG BREAKING:अमृतसर पंजाब में भीषण हादसा,ट्रेन के चपेट में आकर 50 से ज्यादा लोगों के मौत की खबर,रावण दहन के दौरान मचे भगदड़ से ट्रेन की चपेट में आये लोग..


अमृतसर(पत्रवार्ता.कॉम)अमृतसर पंजाब में रावण दहन के दौरान मचे भगदड़ से बचने के लिए भाग रहे 50 से ज्यादा लोगों के ट्रेन के चपेट में आकर मरने की खबर है। कई लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल भी हैं। 


दरअसल पंजाब के अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था। हज़ारों लोग इसमें शामिल हुए थे। इसी दौरान जलते रावण का पुतला भीड़ में गिरने लगा, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गयी। चूंकि कार्यकम रेल्वे ट्रेक के नजदीक चल रहा था। लोग भगदड़ में जान बचाने के लिए रेल्वे ट्रेक की तरफ भागने लगे। इसी दौरान अचानक पठानकोट अमृतसर( 74643) डीएमयू ट्रेन व एक अन्य ट्रेन ट्रेक पर आ गयी और 100 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि 30 से ज्यादा लोगों की घटना में मौत हो गयी है। इसकी संख्या बढ़ भी सकती है। 

बताया जा रहा है कि फटाखो के आवाज़ के बीच लोग ट्रेन की आवाज नही सुन पाये, जिसके कारण ये बड़ी दुर्घटना घट गयी। बहरहाल घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है। 

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट