... BREAKING पत्रवार्ता:- स्वास्थ्य संयोजकों का हड़ताल खत्म,मांगे होंगी पूरी,मंत्री ने क्या कहा..?

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

BREAKING पत्रवार्ता:- स्वास्थ्य संयोजकों का हड़ताल खत्म,मांगे होंगी पूरी,मंत्री ने क्या कहा..?


रायपुर(पत्रवार्ता.कॉम) डेढ़ महीने से जारी स्वास्थ्य संयोजकों की  हड़ताल शनिवार को खत्म हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर से हुई वार्ता के बाद स्वास्थ्य संयोजकों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। मंत्री चंद्राकर ने मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है।

संघ की प्रमुख मांगों में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के 1 अप्रैल 2006 से व्याप्त वेतन विंसगति दूर करते हुए विभाग से प्रस्तावित संशोधित वेतनमान 5200, 20200 व ग्रेड पे 2800 देने, ग्रामीण स्वास्थ्य संशोधित के पदों को तकनीकी पद घोषित करने, पूर्व में किए गए आंदोलन को अवैतनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी।हालांकि इस दौरान राज्य सरकार ने सख्ती की भी कोशिश की, कई जिलों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता बर्खास्त भी किये गये थे।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टिकाकरण से लेकर संस्थागत प्रसव का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। प्रदेश भर के करीब 10 हजार से ज्यादा कर्मचारी पिछले 45 दिनों से आंदोलन पर थे।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब