... मांद में घुसकर करेंगे शिकार- प्रबल

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


मांद में घुसकर करेंगे शिकार- प्रबल


जुदेव ने मरवाही में की जनसंपर्क यात्रा की धुआंधार शुरुआत




गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा में जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत की गई।मरवाही में जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मरवाही विधानसभा के जनसम्पर्क यात्रा प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जुदेव जी ने किया जिसका व्यापक प्रतिसाद मिल रहा है।

मरवाही के ग्रामपंचायत अमेराटिकरा, रटगा,सचराटोला,बरगवां, भर्रीदाण्ड समेत अन्य इलाकों में यात्रा को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है वही प्रबल प्रताप की शख्सियत से कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। जनसपंर्क यात्रा में छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है  वही प्रत्येक घर में जाकर शासन के योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मौके पर विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास भी किया जा रहा है ।भर्रीदाण्ड शिविर के कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं ने इस बार मरवाही विधानसभा से एक कमल छत्तीसगढ़ विधानसभा में भेजने के लिए प्रबल प्रताप सिंह जुदेव के साथ बिगुल फूंका।

उक्त कार्यक्रम में प्रभारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा ,मरवाही उत्तर मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह,दक्षिण मंडल अध्यक्ष लालजी यादव, शंकर कंवर, पूर्व विधायक पहलवान सिंह जी,जिला पंचायत सदस्य ओमवती, श्री राठौर जप गौरेला उपाध्यक्ष, महामंत्री किशन सिंह,मंडल अध्यक्ष आयुश मिश्रा,आशीष दुबे,अजय तिवारी,लोकेश चंद्रा,एकलब्य केवट,अश्विन चतुर्वेदी,गोविन्द गुप्ता,प्रशांत तिवारी,गया तिवारी,संदीप मिश्रा,राम केवट,राम केशरी  एवं अन्य सैकडों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान में शामिल हुईं जशपुर विधायक रायमुनी भगत — विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण।