... बिग ब्रेकिंग पत्रवार्ता : जशपुर में सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का खुलासा, प्रेम संबंध और शक बना वजह,आरोपी रांची से गिरफ्तार....।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


बिग ब्रेकिंग पत्रवार्ता : जशपुर में सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का खुलासा, प्रेम संबंध और शक बना वजह,आरोपी रांची से गिरफ्तार....।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,25 जून 2025

जशपुर पुलिस ने तिहरे हत्याकांड का बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी प्रमोद गिद्दी (36 वर्ष, निवासी साजबहार, थाना तपकरा) को रांची से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रेम संबंध और चरित्र शंका के चलते एक महिला और उसके दो बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

ऐसे सामने आया पूरा मामला

दिनांक 23 जून को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशे की हालत में यह कबूल कर रहा था कि उसने तीन लोगों की हत्या कर शवों को उतियाल नदी के किनारे रेत में दफना दिया है। इस सूचना के बाद तपकरा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद नदी किनारे से एक 6 वर्षीय बच्चे और 14 वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया। कुछ ही दूरी पर जंगल में 36 वर्षीय महिला का शव भी मिला। मृतकों की पहचान सुभद्रा ठाकुर और उसके दो बच्चों के रूप में की गई।

बेल्ट से गला घोंटकर की हत्या

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी प्रमोद गिद्दी का मृतका सुभद्रा ठाकुर से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच चरित्र को लेकर अक्सर विवाद होते थे। घटना वाले दिन आरोपी ने पहले सुभद्रा का गला बेल्ट से घोंटकर हत्या की, फिर दोनों बच्चों को भी बेरहमी से मार डाला। इसके बाद तीनों शवों को नदी किनारे रेत में दफना दिया।

गिरफ्तारी के लिए बनाई गई 5 पुलिस टीमें

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में आरोपी की तलाश के लिए 5 अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। आरोपी पहले रांची में काम कर चुका था, इस आधार पर एक टीम रांची भेजी गई। टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपी की लोकेशन रांची में ट्रेस हुई।

गिरफ्तारी के दौरान खाई थी जहर

जब पुलिस आरोपी को पकड़कर ला रही थी, तब रास्ते में उसने बताया कि उसने आत्महत्या के इरादे से पहले ही जहर खा लिया है। पुलिस ने तुरंत उसे जशपुर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

आरोपी ने किया गुनाह कबूल

पूछताछ में आरोपी प्रमोद गिद्दी ने तीनों हत्याओं को स्वीकार कर लिया है। उसके खिलाफ थाना तपकरा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस टीम को मिलेगा नगद इनाम

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि यह केस पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था। रांची भेजी गई टीम की मेहनत से आरोपी को पकड़ना संभव हो सका। इस सराहनीय कार्य के लिए संबंधित पुलिस टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।

घटना में शामिल अधिकारी

उप पुलिस अधीक्षक भावेश समरथ, निरीक्षक संदीप कौशिक, उप निरीक्षक नसरुद्दीन अंसारी, सहायक उप निरीक्षक हरिशंकर राम, नसरुद्दीन खान, हेड कांस्टेबल मिराज किस्पोट्टा व अन्य जवानों की भूमिका सराहनीय रही।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ऑपरेशन "शंखनाद" में 56 किलो गौ मांस बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार।