... BiG ब्रेकिंग पत्रवार्ता : प्रदेश में 56 तहसीलदारों की पदोन्नति,कई तहसीलदार बनाए गए जनपद पंचायत के सीईओ,प्रमोशन के साथ ट्रांसफर आर्डर भी जारी…देखिए पूरी सूची सिर्फ पत्रवार्ता पर

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


BiG ब्रेकिंग पत्रवार्ता : प्रदेश में 56 तहसीलदारों की पदोन्नति,कई तहसीलदार बनाए गए जनपद पंचायत के सीईओ,प्रमोशन के साथ ट्रांसफर आर्डर भी जारी…देखिए पूरी सूची सिर्फ पत्रवार्ता पर

 


रायपुर,टीम पत्रवार्ता,19 जून 2021

BY योगेश थवाईत 

छत्तीसगढ़ सरकार ने तहसीलदारों की पदोन्नति कर उन्हें विभिन्न पदों पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार 56 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टरों को नई पोस्टिंग के साथ नए जिलों में जिम्कामेदारी सौपी गई है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश में कहा है कि राज्य शासन एतदद्वारा निम्नलिखित अधीक्षक/ तहसीलदारों को राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर वेतन मैट्रिक्स लेवल 12 में पदोन्नत करते हुए उन्हें कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक नीचे दर्शित तालिका में उनके नाम के सम्मुख कॉलम नंबर (4) में दर्शाये अनुसार पदस्थ करता है। 

उपरोक्त पदोन्नतियां दो वर्ष की स्थानापन्न अवधि के लिए होगी तथा पदोन्नत अधिकारियों की सेवाएं छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (वर्गीकरण, भर्ती तथा सेवा की शर्ते) नियम, 1975 के प्रावधानों के अंतर्गत शासित होगी। उक्त आदेश माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में दायर याचिका WP (PIL) NO. 91/2019, S. Santosh Kumar Vs. State of Chhattisgarh & Other’s में पारित अंतिम आदेश के अध्याधीन होगी।









Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट