... ब्रेकिंग पत्रवार्ता: एक्शन में आए कलेक्टर रोहित व्यास,जल जीवन मिशन के आधा दर्जन ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त, सैकड़ों ठेकेदारों को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस,औचित्यहीन भुगतान के राशि की वसूली के निर्देश।

Ro 13229/39

Ro 13229/39

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता: एक्शन में आए कलेक्टर रोहित व्यास,जल जीवन मिशन के आधा दर्जन ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त, सैकड़ों ठेकेदारों को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस,औचित्यहीन भुगतान के राशि की वसूली के निर्देश।

 

जशपुर,टीम पत्रवार्ता,17 जून 2025

जल जीवन मिशन की धीमी रफ्तार को देखते हुए कलेक्टर रोहित व्यास बेहद सख्त नजर आ रहे हैं।जिले में जल जीवन मिशन के तहत अनुबंध के बाद काम करने वाले 6 ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही की गई है वहीं शो काज नोटिस भी जारी किया गया है।

कलेक्टर रोहित व्यास के अध्यक्षता में जिला जल स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित कर जल जीवन मिशन की कार्यों की समीक्षा की गई। जल जीवन मिशन अंतर्गत विभिन्न अनुबंधों के अंतर्गत कार्य किये जा रहे ठेकेदारों के कार्यों में धीमी प्रगति के कारण जिले के 3333 योजनाओं में से केवल 1072 योजना पूर्ण होने पर कलेक्टर द्वारा घोर नाराजगी व्यक्त की गई।

जिसके कारण 06 ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने व 114 ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब संतोषजनक प्राप्त नहीं होने की स्थिति में सभी ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को दिये गये।

कलेक्टर द्वारा सभी ठेकेदार को शीघ्र कार्य पूर्ण कर जल प्रदाय सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिये गये अन्यथा सख्त दण्डात्मक कार्यवाही एवं किये गये औचित्यहीन भुगतान की वसूली ठेकेदारों से किये जाने का निर्देश विभाग को दिया गया।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट