... ब्रेकिंग जशपुर : कुएं में गिरकर युवक की मौत, दो दिनों से पड़ा था शव।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग जशपुर : कुएं में गिरकर युवक की मौत, दो दिनों से पड़ा था शव।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 15 फरवरी 2026

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत लघुटरी गांव में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक का शव दो दिनों से कुएं में पड़ा हुआ था।पुलिस सूत्रों से पत्रवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार एक कृषक सिंचाई के लिए खेतों में उसी कुएं से पानी लेकर सिंचाई कर रहा था।कुएं का जल स्तर कम होने पर उसकी नजर कुएं के अंदर पड़े शव पर पड़ी।

घटना की सूचना तत्काल बगीचा पुलिस को दी गई।

मृतक की पहचान नरहरी (20 वर्ष), पिता मधुसूदन नगेशिया, निवासी लघुटरी गांव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया।

बगीचा अस्पताल से बीएमओ डॉ. सुनील लकड़ा भी मौके पर पहुंचे और शव पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही में सहयोग किया।फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट