... ब्रेकिंग जशपुर : प्रशासनिक अव्यवस्था के खिलाफ अपनी ही सरकार में धरने पर बैठीं जशपुर विधायक रायमुनी भगत,सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया, सन्ना पेट्रोल पंप के पास बगीचा–जशपुर मार्ग जाम।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग जशपुर : प्रशासनिक अव्यवस्था के खिलाफ अपनी ही सरकार में धरने पर बैठीं जशपुर विधायक रायमुनी भगत,सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया, सन्ना पेट्रोल पंप के पास बगीचा–जशपुर मार्ग जाम।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 19 दिसंबर 2025

जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत सन्ना पेट्रोल पंप के समीप स्थित बेशकीमती शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण कार्य को लेकर विवाद अब चरम पर पहुंच गया है। प्रशासनिक निष्क्रियता से नाराज जशपुर विधायक रायमुनी भगत शुक्रवार को अपने सैकड़ों समर्थकों और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं।

जानकारी के अनुसार, उक्त शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर बीते तीन महीनों से विवाद चल रहा है। इस मामले में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) बगीचा द्वारा अनावेदक अशोक गुप्ता को स्पष्ट रूप से निर्माण कार्य स्थगित करने का आदेश जारी किया गया था। इसके बावजूद कथित रूप से निर्माण कार्य लगातार जारी रहा।

प्रशासन द्वारा आदेश की अवहेलना पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज विधायक रायमुनी भगत ने अपने समर्थकों के साथ बगीचा जशपुर मुख्य मार्ग को जाम कर धरना प्रारंभ कर दिया। धरना स्थल पर विधायक ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष जताते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन भू-माफियाओं के खिलाफ नरमी बरत रहा है और सरकारी संपत्ति की रक्षा करने में विफल साबित हो रहा है।

विधायक ने दो टूक कहा कि जब तक अवैध कब्जे पर प्रभावी और ठोस कार्रवाई नहीं होती, वे धरना समाप्त नहीं करेंगी।

धरने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण बनी हुई है। तीन महीनों से चला आ रहा यह भूमि विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है, जिससे प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

 अनावेदक का पक्ष “यह हमारी निजी भूमि है” अशोक गुप्ता

विवाद के केंद्र में रहे अनावेदक अशोक गुप्ता ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिस भूमि पर प्रशासन द्वारा सीमांकन की प्रक्रिया की जा रही है, वह उनकी निजी संपत्ति है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपनी जमीन किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ेंगे। उनका आरोप है कि यह विवाद जानबूझकर खड़ा किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट