... खबर पत्रवार्ता : पूर्व विधायक यूडी मिंज का फेसबुक पोस्ट देशद्रोह जैसा,कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी मानसिकता का प्रतीक - भरत सिंह

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


खबर पत्रवार्ता : पूर्व विधायक यूडी मिंज का फेसबुक पोस्ट देशद्रोह जैसा,कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी मानसिकता का प्रतीक - भरत सिंह

जशपुर,टीम पत्रवार्ता,28 अप्रैल 2025

कांग्रेसी नेता पूर्व संसदीय सचिव यूडी मिंज का फेसबुक पोस्ट कांग्रेस की देश विरोधी मानसिकता का प्रतीक है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। देश और देश की सेना के विरुद्ध इस तरह की मानसिकता रखने वालो के विरुद्ध तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार करना चाहिए ताकि देश और सेना के खिलाफ फिर इस तरह से कोई जहर ना उगल सके। उक्त बाते भाजपा के जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कही है।

उन्होंने कहा कि युडी मिंज उसी कांग्रेस के नेता है जिसने बालाकोट की घटना के बाद हुए सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत माँगा था। और अब युडी मिंज भारतीय सेना के पराक्रम पर संदेह जताने का दुःसाहस कर रहे हैँ।  सोशल मीडिया में किया गया पोस्ट कांग्रेस के भारतीय सेना के पराक्रम पर संदेह करने से बड़ा देशद्रोह और कुछ नहीं हो सकता। 

भाजपा के जिलाध्यक्ष ने  कहा कि युडी मिंज के इस पोस्ट को देख कर लगता है कि निम्न स्तर की राजनीति कर रहे हैँ। । पहलगाम की घटना के बाद पूरा देश आहत है। लोग इस घटना में बलिदान हुए लोगो की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे है। 

आतंकियों को सबक सिखाने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाये जाने वाले कदम के समर्थन में पूरा देश एकजुट हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोषियों को अकल्पनीय दंड देने का वायदा देशवासियों से किया है। 

ऐसे समय में युडी मिंज का ऐसा बयान देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला और  गंभीर देशद्रोह बताया है। भरत सिंह ने कहा कि ऐसे मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने के साथ गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट