... ख़बर पत्रवार्ता:शहर की बदहाल स्ट्रीट लाईट पर भड़की प्रियवंदा सिंह जूदेव,महिला और किशोरियों की सुरक्षा के लिए बताया खतरा,सीएमओ ने दिया दिवाली से पहले सुधार का भरोसा।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


ख़बर पत्रवार्ता:शहर की बदहाल स्ट्रीट लाईट पर भड़की प्रियवंदा सिंह जूदेव,महिला और किशोरियों की सुरक्षा के लिए बताया खतरा,सीएमओ ने दिया दिवाली से पहले सुधार का भरोसा।

जशपुरनगर, टीम पत्रवार्ता,26 अक्टूबर 2024

शहर की बदहाल स्ट्रीट लाईट व्यवस्था को लेकर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव ने जमकर नाराजगी जताई है। नीज कार्यालय में पालिका के अध्यक्ष राधेश्याम राम,सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय और पार्षदों के साथ बैठक में उन्होनें कहा कि सूरज ढलते ही शहर के कई मुहल्लें घुप्प अंधेरे में डूब रहें हैं,यह महिलाओं व किशोरियों की सुरक्षा के लिहाज से कतई ठीक नहीं है। इसे तत्काल सुधारने की आवश्यकता है। सीएमओ उपाध्याय ने दिवाली से पहले खराब बल्ब को बदल कर स्थिति सुधारने का आश्वासन दिया है। बैठक में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव ने बताया कि शहर की महिलाएं उनसे लगातार स्ट्रीट लाईट और सड़कों पर छाए अंधेरे को लेकर शिकायत कर रही हैं। पार्षदों ने बताया कि शहर में चोरी की घटनाएं भी हो रही है। सड़कों में लाईट ना होने के कारण सीसीटीवी कैमरा भी सही तरीके से काम नहीं कर पा रहें हैं। बैठक में उपस्थित सीएमओ उपाध्याय ने बताया कि शहर की स्ट्रीट लाईट के खंबों के फ्यूज ब्लब को बदलने के लिए राज्य सरकार से 144 बल्ब प्राप्त हुए हैं और 50 खराब बल्ब को मरम्मत के लिए भेजा गया है। ये बल्ब भी जल्द ही रिपेयर हो कर आ जाएंगें। इन बल्बों को शहर के सभी 20 वार्डो में लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जूदेव ने बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों को अपने-अपने मुहल्लों का निरीक्षण कर जरूरत के अनुसार बल्ब बदलवाने को कहा है। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष राधेश्याम राम,उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता,पार्षद हिमांशु वर्मा,अनुज भगत,आलोक ओमन टोपनो,अंजेला खेस,नीतू गुप्ता,पिंकीं लकड़ा,गणेश साहू,पूर्व पार्षद संतन भगत उपस्थित थे।

महिलाओ व किशोरियों की सुरक्षा प्राथमिकता 

     प्रियंवदा सिंह जूदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के अनुसार शहर सहित पूरे जिले में महिला और किशोरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की सबसे पहली प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घर हो,सड़क हो या कोई संस्थान,महिलाओं व किशोरियों की सुरक्षा और इस संबंध में जारी किए गए मापदंड का कठोरता से पालन होना जरूरी है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पाएं जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्वच्छता व्यवस्था में भी होगा सुधार 

   बैठक में पार्षदों ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर चिंता जताया। पार्षदों का कहना था कि सफाईकर्मी शहर के 20 वार्ड के सभी मुहल्लों तक नहीं पहुंच पा रहें हैं। इससे मुहल्लों में कचरा फैल रहा । उन्होनें नालियों की सफाई ना होने और नालियों के ढक्कन निर्माण में गड़बड़ी और अधूरे कार्य पर भी चिंता जताया। इस पर प्रियवंदा सिंह जूदेव ने सीएमओ को शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने को कहा। सीएमओ ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैकिंग सुधारने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होनें बताया कि शहर में डस्टबीन लगाने के लिए निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। जल्द ही सभी वार्डो में डस्टबीन स्थापित कर दिया जाएगा। तकनीकि गड़बड़ी का शिकार हुए ई रिक्शा का मरम्मत कराया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि शहर की सभी 20 वार्डो की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही व्यवस्था में सुधार दिखने लगेगा।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें