... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : विष्णुदेव ‘कैबिनेट’ के 9 मंत्री ने लिए शपथ! 5 पहली बार बने मंत्री…अब छत्तीसगढ़ में शुरु होगा विकास।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


ब्रेकिंग पत्रवार्ता : विष्णुदेव ‘कैबिनेट’ के 9 मंत्री ने लिए शपथ! 5 पहली बार बने मंत्री…अब छत्तीसगढ़ में शुरु होगा विकास।


रायपुर,टीम पत्रवार्ता,22 दिसंबर 2023

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय  की कैबिनेट में मंत्रिमंडल में अभी 9 विधायक मंत्री पद की शपथ लिए। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की कैबिनेट में मंत्रिमंडल में अभी 9 विधायक मंत्री पद की शपथ लिए। इनमें 5 पहली बार मंत्री बने। इनमें टंक राम वर्मा, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं। कैबिनेट में कुल 12 में 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं। वहीं एक जगह अब भी खाली है। प्रदेश में 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल होता है। सीएम साय के साथ 2 डिप्टी सीएम शपथ ले चुके हैं।

  • राजभवन की ओर जाने वाले चारों रास्तों को फिलहाल आम जन के लिए बंद कर दिया गया है। इसमें पुराने PHQ, शास्त्री चौक, पुराने डीपीआर भवन और चर्च की ओर से जाने वाले रास्ते बंद किए गए हैं। चर्च के पास ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना होंगे और दो दिन वहीं रहेंगे।

ये लेंगे मंत्री पद की शपथ

  1. बृजमोहन अग्रवाल
  2. केदार कश्यप
  3. राम विचार नेताम
  4. दयाल दास बघेल
  5. टंक राम वर्मा
  6. ओपी चौधरी
  7. लखन लाल देवांगन
  8. श्याम बिहारी जायसवाल
  9. लक्ष्मी राजवाड़े

एक मंत्री पद अभी भी खाली

साय की घोषणा के मुताबिक 9 लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे। यानी एक मंत्री पद अभी साय सरकार में रिक्त है। इस पद के लिए राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, रेणुका सिंह, गुरु खुशवंत साहेब और धरमलाल कौशिक जैसे दिग्गज नेताओं ने दावेदारी की है। इन नामों पर बीजेपी के केंद्रीय नेताओं का मंथन अभी जारी है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें