... विधानसभा चुनाव 2023 : "कमल के सम्मान में,रायमुनि मैदान में" भाजपा ने कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज,रणविजय सिंह जूदेव ने कहा हर एक कार्यकर्ता को बनना होगा हनुमान,कृष्ण कुमार राय ने की एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील,कई कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


विधानसभा चुनाव 2023 : "कमल के सम्मान में,रायमुनि मैदान में" भाजपा ने कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज,रणविजय सिंह जूदेव ने कहा हर एक कार्यकर्ता को बनना होगा हनुमान,कृष्ण कुमार राय ने की एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील,कई कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन।

 

जशपुर,टीम पत्रवार्ता,21 अक्टूबर 2023

सियासी घमासान के बीच भाजपा से जशपुर विधानसभा प्रत्याशी रायमुनि भगत जोर शोर से चुनावी प्रचार में जुटी हुई नजर आ रही हैं।बगीचा में रणविजय सिंह जूदेव समेत कृष्ण कुमार राय व पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया।

यहां कांग्रेस समर्थित सरपंच एवं ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया।

श्री जूदेव ने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कार्य करने प्रेरित किया और एकजुटता के साथ पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुवे आमजनों को मतदान के लिए प्रेरित करने का बात कही।श्री जूदेव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी पदाधिकारी मतदाताओं को जागरूक कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कार्यकताओं से कहा कि 

विधानसभा चुनाव में प्रत्येक कार्यकताओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और इन जिम्मेदारियों का निर्वाहन भी करते हुवे भाजपा प्रत्याशी रायमुनि भगत के पक्ष में माहौल तैयार कर जीत के लिए कार्य करना होगा।

श्री राय ने कहा मतदाताओं तक केंद्र की मोदी सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह द्वारा चलाए गए सभी लाभकारी योजनाओं और इससे मिले फायदों को मतदाताओं तक पहुंचाने की जरूरत है।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के ब्लॉक महामंत्री रामेश्वर यादव सहित कांग्रेस समर्थित सरपंच कवर साय तिर्की सरपंच रोकड़ा,गंगा राम नागेश,रामू एक्का,अशोक पैकरा,अनिल राम,बादल विश्वकर्मा,प्रभात देव कुंवर सहित अन्य ने भाजपा की सदस्यता ली।


Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें