... खबर पत्रवार्ता : डीएसपी के आकस्मिक निधन पर एसपी ने प्रगट की शोक संवेदना,मृत देह को ससम्मान मरच्यूरी कक्ष में रखवाया गया,परिजनों को भेजी गई सूचना,ससम्मान देंगे अंतिम विदाई।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


खबर पत्रवार्ता : डीएसपी के आकस्मिक निधन पर एसपी ने प्रगट की शोक संवेदना,मृत देह को ससम्मान मरच्यूरी कक्ष में रखवाया गया,परिजनों को भेजी गई सूचना,ससम्मान देंगे अंतिम विदाई।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,07 जुलाई 2023

जिले में पदस्थ डीएसपी श्री हरिचरण सिंह के आकस्मिक निधन से पूरे पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है। श्री सिंह जशपुर में डीएसपी के पद पर पदस्थ थे। पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने डीएसपी श्री हरिचरण सिंह आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया। उन्होंने सुबह  मरच्यूरी कक्ष पहुंचे जहां डीएसपी का शव ससम्मान रखा गया है।

एसपी डी रविशंकर ने बताया कि जिले में पदस्थ डीएसपी श्री हरि चरण सिंह की पूर्व मे पदस्थापना अजाक में थी। ट्रांसफर जिला पुलिस मुख्यालय में हो गया था। वर्तमान में यहां पोस्टिंग हुआ जिसके बाद वे जशपुर में ही रह रहे थे। उनकी तबीयत खराब हो गई थी। पहले वह प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे। जहां उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई।

उन्हें शासकीय जिला अस्पताल जशपुर रिफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है परिवार वालों के आने के बाद अगली प्रक्रिया विधिवत की जाएगी। वर्तमान में उनकी मृत देह को ससम्मान मरच्यूरी कक्ष में रखा गया है। परिवार वाले के आने के पश्चात अग्रिम कार्रवाई नियमानुसार करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट