... ब्रेकिंग पत्रवार्ता जशपुर : दूल्हे की बारात घर पंहुची और दूल्हे को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार,युवती ने दूल्हे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप,दूल्हा जनपद में तकनीकी सहायक....?

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


ब्रेकिंग पत्रवार्ता जशपुर : दूल्हे की बारात घर पंहुची और दूल्हे को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार,युवती ने दूल्हे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप,दूल्हा जनपद में तकनीकी सहायक....?

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,21 फरवरी

जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में दूल्हा जैसे ही दुल्हन के साथ बारात लेकर वापस घर लौटा,पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तपकरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का आरोप है कि दुल्हा अनिरुद्ध ने शादी का झांसा देकर चार साल तक उसका दैहिक शोषण किया और जब शादी करने की बारी आई तो उससे शादी न करके किसी दूसरी लड़की से विवाह कर लिया। 

तपकरा पुलिस ने युवती की शिकायत पर अनिरूद्ध सिंह निवासी तपकरा को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है आरोपी अनिरूद्ध सिंह की शादी ओडिशा के राउरकेला से 18 फरवरी को हुई थी। आरोपी अनिरूद्ध शनिवार 19 फरवरी को जब राउरकेला की लड़की से विवाह कर दुल्हन को अपने घर तपकरा लेकर पहुंचा, उसी दौरान तपकरा पुलिस ने आरोपी अनिरूद्ध सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 

युवती शनिवार 19 फरवरी को ही तपकरा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया यह भी जा रहा है कि युवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है, वहीं आरोपी अनिरुद्ध सिंह मनरेगा मे फरसाबहार जनपद मे तकनीकी सहायक के पद पर पदस्थ है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें