... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : "बचपन का प्यार मेरा,भूल नहीं जाना रे " छत्तीसगढ़ के स्टार "लिटिल सहदेव" की तबियत को लेकर "बालाजी अस्पताल प्रबंधन" ने कही ये बात,तो हो जाएगी अस्पताल से छुट्टी ......?

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


ब्रेकिंग पत्रवार्ता : "बचपन का प्यार मेरा,भूल नहीं जाना रे " छत्तीसगढ़ के स्टार "लिटिल सहदेव" की तबियत को लेकर "बालाजी अस्पताल प्रबंधन" ने कही ये बात,तो हो जाएगी अस्पताल से छुट्टी ......?

 


रायपुर,टीम पत्रवार्ता,06 जनवरी 2022

BY योगेश थवाईत 

छत्तीसगढ़ के बस्तरिया लिटिल स्टार सहदेव अब जल्द हमारे बीच फिर से उसी अंदाज में आने वाले हैं।आपको बता दें कि लगभग 8 दिन पहले सहदेव एक रोड एक्सीडेंट में घायल हो गए थे।सहदेव को गंभीर रूप से घायल हालत में रायपुर लाया गया था। 

डॉ देवेंद्र नायक ने पत्रवार्ता को बताया कि चोट की वजह से सहदेव के सिर और आंखों के पास खून के थक्के जम गए थे। उसे फ्रैक्चर भी हुआ था,सहदेव के फ्रैक्चर्स का ऑपरेशन किया गया। अब वह बिल्कुल ठीक है, सहदेव को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्‌टी दे दी जाएगी।

सब कुछ ठीक रहा तो रायपुर के बालाजी अस्पताल से शुक्रवार को सहदेव को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। डॉक्टर्स की टीम के साथ मुस्कुराते हुए सहदेव की तस्वीर भी सामने आई है। सुकमा में एक सड़क हादसे में सहदेव घायल हो गया था। 

सहदेव ने बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ भी गाना गाया है, बादशाह और उनकी टीम के लोग भी लगातार सहदेव के परिजनों से संपर्क में बने हुए थे।वहीँ छत्तीसगढ़ की जनता लगातार सहदेव के स्वस्थ होने की कामना कर रही थी।बहुत जल्द सहदेव अपने उसी अंदाज में फिर से हम सबके बीच होगा।


Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट