... BREAKING पत्रवार्ता: "पत्नी" के मायके जाने की बात पर भड़का "पति" ,कूदाली से मारकर पत्नी की कर दी हत्या,एक ही दिन में दूसरी बड़ी वारदात....

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


BREAKING पत्रवार्ता: "पत्नी" के मायके जाने की बात पर भड़का "पति" ,कूदाली से मारकर पत्नी की कर दी हत्या,एक ही दिन में दूसरी बड़ी वारदात....





बिलासपुर,27अगस्त2019(पत्रवार्ता) शहर में हुए युवती के हत्या के बाद अब शहर से लगे सकरी क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी के हत्या की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना सकरी थाना क्षेत्र के केकराड़ गांव की है, जहां पत्नी क्लीन्द्री बाई को उसके पति प्रेमलाल ने कुदारी से वारकर मौत के घाट उतार दिया है।



बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर घरेलू विवाद में झगड़ा होता था। वारदात के दिन भी पत्नी मायके जाना चाहती थी, लेकिन पति प्रेमलाल उसे मायके भेजने के लिए तैयार नही था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा और पति प्रेमलाल ने घर में रखे कुदाली से क्लीन्द्री पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे घटना स्थल पर ही क्लीन्द्री की मौत हो गयी। 

इधर बताया जा रहा है, वारदात के बाद आरोपी पति खुद सिविल लाइन थाना पहुँच गया, और उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

बहरहाल सूचना पर सकरी पुलिस घटनास्थल पहुँच गयी है, आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दिया गया है। 


Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें