... Breaking पत्रवार्ता :- पुलिस चौकी के सामने हो गई हत्या,पुलिस भी नहीं बचा पाई....

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


Breaking पत्रवार्ता :- पुलिस चौकी के सामने हो गई हत्या,पुलिस भी नहीं बचा पाई....




जशपुर (पत्रवार्ता) जिले के मनोरा चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर आरोपी द्वारा एक वृद्ध महिला की पत्थर से मारकर हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

सोमवार को मृतिका सोमारी बाई (60)पति बलबुद्धि सिंह पुलिस चौकी मनोरा के सामने स्थित अपने सब्जी खेत से शाम को अपने घर जा रही थी।अचानक एक व्यक्ति द्वारा पत्थरों से मारकर उसे अधमरा कर दिया गया।वृद्ध महिला के सर पर गंभीर चोट होने के कारण उसे पास के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मनोरा चौकी के कुछ जवानों को जब पता चला तब तक पत्थर के वार से महिला घायल हो चुकी थी।फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

मृतिका के पुत्र बाबूलाल सिंह ने पत्रवार्ता को बताया कि चौकी के पास ऐसी घटना होना कहीं न कहीं सुरक्षा में चूक है।मनोरा चौकी जशपुर झारखंड सीमा पर है जहां आए दिन संदिग्ध लोगों की आवाजाही बनी रहती है।

ऐसे में पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई महिला की हत्या ने पुलिस की चुस्त व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए हैं।


Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें