... बिलासपुर लोकसभा: अटल के लिए आज आएंगे राहुल गांधी, सकरी में 1 बजे सभा..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


बिलासपुर लोकसभा: अटल के लिए आज आएंगे राहुल गांधी, सकरी में 1 बजे सभा..



बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज बिलासपुर लोकसभा के चुनावीे दौरे पर रहेंगे। यहां से 8 विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसे लेकर जिला कांग्रेस की ओर से तखतपुर विधानसभा के सकरी में तैयारी पूरी कर ली गई है।


कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल, प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे सहित अन्य मंत्री व विधायक़ भी शामिल रहेंगे।

बिलासपुर लोकसभा सीट पर सीएम बघेल की साख दांव पर लगी है। लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव सीएम बघेल के खास माने जाते हैं। वहीं बीते 23 वर्षों से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। यही कारण है कि सीएम बघेल का इस सीट पर सीधा फोकस है। अटल के समर्थन में आधा दर्जन सभाएं सीएम खुद कर चुके हैं। आज काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस लोकसभा से हुंकार भरेंगे और अटल के समर्थन में वोट अपील करेंगे।

गौरतलब है कि अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा चुनाव में भी बिलासपुर विधानसभा से दावेदारी किया था, लेकिन एन वक्त पर उनका टिकट कट गया था। जिसके बाद अब लोकसभा चुनाव में इन्हें बिलासपुर लोकसभा से उम्मीदवार बनाया गया है।


Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें