... CM कार्यक्रम के बाद पत्थलगांव में सामने आई बीजेपी में गुटबाजी,भाजयुमो समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने लगाया उपेक्षा का आरोप ..?

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

CM कार्यक्रम के बाद पत्थलगांव में सामने आई बीजेपी में गुटबाजी,भाजयुमो समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने लगाया उपेक्षा का आरोप ..?


पत्थलगाँव(पत्रवार्ता.कॉम) जिन कार्यकर्ताओं के दम पर बीजेपी जीत का दावा करती है उन्हीं कार्यकर्ताओं को सीएम के कार्यक्रम में उपेक्षित किये जाने से पार्टी की गुटबाजी उभर कर सामने आ गई है

दरअसल पत्थलगांव में सीएम के अटल विकास यात्रा के लिए पार्टी के भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ और भी कई कार्यकर्ताओ ने काम  किया था इसके बावजूद उन्हें कार्यक्रम में उपेक्षित रखा गया जिससे पार्टी कार्यकर्ता नाखुश हैं

आपको बता दें कि विधायक द्वारा  व्यक्ति विशेष को महत्त्व दिए जाने से नगर के कार्यकर्ता पहले से ही खफा चल रहे हैं इसके बाद स्थानीय संगठन में भी तालमेल की खासी कमी है जो कई बार चर्चा का विषय बन चुका है।इस चुनावी मौसम में सीएम के कार्यक्रम से पार्टी कार्यकर्ताओं को रिचार्ज होना था पर यहाँ तो मनमुटाव की स्थिति निर्मित हो जाने से इसका सीधा असर आगामी विधानसभा चुनाव में पड़ता दिख रहा है   

सूत्रों की मानें तो पत्थलगांव के कार्यक्रम के बाद यहाँ की स्थिति देखकर सीएम ने काफी असहज महसूस किया ।दरअसल जिस विकास यात्रा का आधार विकास है और प्रदेश में विकास के बड़े दावे किये जा रहे हैं वहीँ पत्थलगाँव की जमीनी हकीकत विकास से कोसों दूर है ऐसे में यहाँ आगामी चुनाव में इस हाशिये की सीट पर कैसे जीत होगी यह पार्टी संगठन के लिए बेहद चिंताजनक है 


Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट