... ब्रेकिंग पत्रवार्ता:- जब कांग्रेसियों ने कर दिया मुख्यमंत्री का पुतला दहन,कांसाबेल पुलिस को चकमा देकर आखिर जला ही दिया पुतला

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


ब्रेकिंग पत्रवार्ता:- जब कांग्रेसियों ने कर दिया मुख्यमंत्री का पुतला दहन,कांसाबेल पुलिस को चकमा देकर आखिर जला ही दिया पुतला

By ऋषि थवाईत

कांसाबेल (पत्रवार्ता.कॉम) कांसाबेल में कांग्रेसी और पुलिस आज आमने सामने आ गए ..दरअसल कांग्रेस नेता भूपेश बघेल की गिरफ्तारी और बिलासपुर में हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज मामले का विरोध करने के लिए कांग्रेसी कांसाबेल बस स्टैंड में जुटे थे ...जहाँ मुख्यमंत्री के पुतला दहन की तैयारी कांग्रेसियों ने की थी ....

विरोध में कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कांसाबेल में मुख्यमंत्री रमन सिंह का पुतला दहन किया। जब पहली कोशिश नाकाम हुई तो फिर दुबारा डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस वालो को चकमा देकर कांसाबेल बस स्टैड बाजार में कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर ही दिया ..हांलाकि पुलिस वाले पुतला बुझाते रहे पर तब तक देर हो चुकी थी और पुतला जलकर समाप्त हो चूका था। 
       


कांसाबेल पुलिस ने पहले प्रयास का पुतला जप्त कर लिया था वहीँ विरोध करते हुए कांग्रेसियों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट