... ब्रेकिंग जशपुर:- कांग्रेसी सुस्त पुलिस चुस्त।जिले के कांग्रेसी नहीं पंहुच पाए रायपुर,देर रात कांग्रेसी नजरबंद।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


ब्रेकिंग जशपुर:- कांग्रेसी सुस्त पुलिस चुस्त।जिले के कांग्रेसी नहीं पंहुच पाए रायपुर,देर रात कांग्रेसी नजरबंद।

सरकार की गलत नीतियों का विरोध 
करना हमारा अधिकार:शेखर


पत्थलगांव(पत्रवार्ता) एक ओर जहां जशपुर जिला कांग्रेस द्वारा महज फ़ोटोग्राफी और वीडियो तक विरोध की औपचारिकता पूरी कर ली गई वहीं दूसरी ओर पत्थलगांव समेत जिले में चुस्त पुलिस व्यवस्था के कारण कांग्रेसी देर रात से ही नजरबंद कर दिए गए।जिसके कारण कांग्रेसी रायपुर जाने में असफल रहे।

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल द्वारा न्यायालय में जमानत नही लिए जाने के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के बाद जगह जगह विरोध की आशंका को देखते हुए कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर नजरबंद किया जा रहा है।

रायपुर जाने की आशंका को लेकर देर रात पत्थलगांव से पूर्व मंत्री रामपुकार सिंह, हरगोविंद अग्रवाल ,राजू गुप्ता के बाद आज तड़के रायगढ़ रोड़ से प्रदेश कांग्रेस सचिव शेखर त्रिपाठी को एएसआई जीवनाथ गिरी  द्वारा हिरासत में ले लिया और थाने में रखा गया है।

किसी भी तरह के विरोध से पहले इसी क्रम में यह गिरफ्तारी का सिलसिला लगातार जारी रखा गया है ।इस पूरे वाक्ये के बाद कांग्रेसियों का कहना है कि ये घटना सरकार की दमनकारी नीति है लोकतंत्र में विपक्ष के आवाज को दबाया जा रहा है जो पूर्णतः गलत है हर जगह सरकार के निर्देश पर इस कार्रवाई का कांग्रेसियों ने विरोध किया है।

वहीं कई स्थानों पर कांग्रेसी केवल दिखावे के लिए  विरोध का ढोंग रचा रहे हैं जिसे लेकर उनकी पार्टी निष्ठा और कर्तव्य सवालों के घेरे में है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट