... BREAKING JASHPUR -चिरमिरी से रांची चलने वाली सानिया बस अनियंत्रित होकर पलटी,देर रात कलेक्टर एसपी पंहुचे बगीचा अस्पताल

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


BREAKING JASHPUR -चिरमिरी से रांची चलने वाली सानिया बस अनियंत्रित होकर पलटी,देर रात कलेक्टर एसपी पंहुचे बगीचा अस्पताल

जशपुर(पत्रवार्ता.कॉम) देर रात चिरमिरी से जशपुर के रास्ते रांची जाने वाली सानिया बस बगीचा के बिमड़ा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे सवार लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए वहीँ लगभग पांच गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए अंबिकापुर रिफर किया गया है... 



रात्रिकालीन बस में सफ़र कर रहे यात्रियों ने बताया की देर रात लगभग 12 बजे के आसपास घटना हुई बस का चालक नशे में था और घटना के बाद चालक हेल्पर वहां से भाग गए और मदद के लिए कोई नहीं आया ...

.मामले की सुचना बगीचा एसडीएम को मिलते ही जिला प्रशासन को सुचना दी गई जिसके बाद बगीचा थाना से दल बल के साथ एसडीओपी पद्मश्री तंवर,थाना प्रभारी राजेश मरई,संजय गोस्वामी,राजेश यादव घटना स्थल पंहुचे  और 108 संजीवनी की मदद से घायलों को बगीचा अस्पताल लाया गया जहाँ से 5 गंभीर यात्रियों को अंबिकापुर जिला अस्पताल रिफर किया गया ....

घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर व् एसपी देर रात बगीचा अस्पताल पहुंचकर यात्रियों का हाल चाल जानां वहीँ एसपी ने सरगुजा फोन कर रिफर किये गए मरीजों के बेहतर उपचार के लिए चर्चा की ...डा आर एन दुबे ने बताया कि सही समय पर सबको इलाज मिल गया जिससे घायलों को परेशानी नही हुई वहीं लगातार मेडिकल टीम नजर बनाए हुए है।.

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें