... ख़बर पत्रवार्ता:करवाचौथ पर जमकर झूमीं श्रीमती कौशल्या साय,मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने ग्रामीण महिलाओं के साथ किया करमा नृत्य,करमा के अवसर पर राज्य में अच्छी फसल और वर्षा के लिए की प्रार्थना।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


ख़बर पत्रवार्ता:करवाचौथ पर जमकर झूमीं श्रीमती कौशल्या साय,मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने ग्रामीण महिलाओं के साथ किया करमा नृत्य,करमा के अवसर पर राज्य में अच्छी फसल और वर्षा के लिए की प्रार्थना।

जशपुर,टीम पत्रवार्ता, 20 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बगिया स्थित निज निवास में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर पानी करमा पर्व के अवसर पर नदी का जल अर्पण कर पीपल वृक्ष की पूजा करते हुए स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ करमा नृत्य में भाग लिया। ग्रामीणों के साथ मिल कर करम देवता की स्तुति करते हुए ग्राम एवं पूरे राज्य की खुशहाली और समृद्धि के साथ अंचल में अच्छी वर्षा की कामना के लिए अर्चना की। इस अवसर पर पूरे ग्राम की महिलाएं मुख्यमंत्री निवास में करम वृक्ष की डाल के साथ आईं जहां करमा वृक्ष की डाल को स्थापित कर सभी ने हर्ष और उल्लास के साथ उसके आस पास श्रीमती साय के साथ करमा नृत्य किया।

इस अवसर पर श्रीमती कौसल्या साय ने बताया कि दशहरा के बाद स्थानीय महिलाएं इंद्र देवता को प्रसन्न कर ग्राम एवं प्रदेश में अच्छी वर्षा की कामना लेकर पानी करमा पर्व मनातीं हैं। इस अवसर पर दिन भर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और जंगल से करमा वृक्ष की लकड़ी लाकर हमारे निवास में नदी से जल लाकर पीपल वृक्ष के नीचे जल अर्पण कर पूजा करतीं है और इसके पश्चात ग्राम में जाकर रात भर पूजा आराधना एवं करमा नृत्य करतीं हैं।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें