... BIG ब्रेकिंग पत्रवार्ता : राजपुरी जल प्रपात में युवक गिरा, सरगुजा से पिकनिक मनाने आए थे लोग,पुलिस व गोताखोर की टीम मौके पर.....

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


BIG ब्रेकिंग पत्रवार्ता : राजपुरी जल प्रपात में युवक गिरा, सरगुजा से पिकनिक मनाने आए थे लोग,पुलिस व गोताखोर की टीम मौके पर.....

 


ब्रेकिंग पत्रवार्ता जशपुर 20 दिसम्बर 2020

By Yogesh Thawait

जशपुर के बगीचा स्थित प्रसिद्ध वाटर फाल राजपुरी जलप्रपात में 35 वर्षीय युवक के गिरने की खबर है।युवक का नाम माणिक मंडल है जो अम्बिकापुर के सरगवां सकालो का रहने वाला है।सरगुजा से लगभग 35-40 बंगाली परिवार बगीचा के राजपुरी जलप्रपात में पिकनिक मनाने आए हुए थे।बगीचा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा अपनी पुरी टीम के साथ गोताखोरों की मदद से युवक को ढूंढने में लगी हुई है।

उल्लेखनीय है कि राजपुरी जलप्रपात में आए दिन मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।एक माह पहले ही यहां एक युवक की मौत हुई थी।हांलाकि पुलिस के द्वारा यहां सैनिकों की ड्यूटी लगाई जाती है।यहां तैनात पुलिस कर्मियों के मना करने के बाद युवक झरने के पास नहाने चला गया।और नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह पानी की धार में बह गया।

मौके में उपस्थित लोगों ने बताया कि युवक के साथ उसका बेटा भी था जो उसके पिता के गिरने के बाद कुछ दूर तक दौड़ा फिर उसकी आँखों से उसके पिता ओझल हो गए।यहां उपस्थित स्वसहायता समूह की महिलाओं ने भी युवक को कई बार ऊपर जाने के से मना किया इसके बाद भी उसने किसी की नहीं सुनी।

फिलहाल पुलिस व स्थानीय गोताखोर युवक को ढूंढने में लगे हुए हैं वहीं परिवार के लोग खासे परेशान हैं।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें