... Breaking:बिलासपुर,जशपुर,रायगढ़ कलेक्टर सहित 43 IAS अफसरों का तबादला,भूपेश सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


Breaking:बिलासपुर,जशपुर,रायगढ़ कलेक्टर सहित 43 IAS अफसरों का तबादला,भूपेश सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी..


रायपुर(पत्रवार्ता.कॉम) भूपेश सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। बिलासपुर,जशपुर, रायगढ़ समेत आधा दर्जन कलेक्टर व 43 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। 

आदेश के अनुसार पी दयानंद की जगह संजय अलंग बिलासपुर के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। जशपुर की कलेक्टर प्रियंका शुक्ला को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं नीलेश क्षीरसागर को जशपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं दंतेवाड़ा कलेक्टर सौरव कुमार को मंत्रालय भेज दिया गया है। नारायणपुर के कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा को दंतेवाड़ा व यशवंत कुमार को रायगढ़ का नया कलेक्टर बनाया गया है। महासमुंद कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता को उच्च शिक्षा विभाग में आयुक्त बनाया गया है। पदुम सिंह एलमा को नारायणपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। रायगढ़ की कलेक्टर शम्मी आबिदी को आयुक्त हाउसिंग बोर्ड बनाया गया है। जबकि बिलासपुर कलेक्टर पी दयानंद को प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा बनाया गया है। अंकित आनंद को ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

इसी तरह एसके कुजूर को एसीएस कृषि के साथ उद्योग व वाणिज्य विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है। आरपी मंडल पंचायत के साथ गृह, जेल परिवहन आयुक्त बनाए गए हैं। गौरव द्विवेदी को आईटी के साथ माइन्स एंड मिनरल का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सुबोध सिंह को श्रम, सिद्धार्थ कोमल परदेशी को खेल एवं युवा कल्याण विभाग, संगीता पी को आवास एवं पर्यावरण, रजत कुमार को समाज कल्याण में संचालक की जिम्मेदारी मिली है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें