... Big Breaking:-बीजेपी नेता पूरन छाबरिया कलेक्ट्रेट से गिरफ्तार,मचा हड़कंप..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


Big Breaking:-बीजेपी नेता पूरन छाबरिया कलेक्ट्रेट से गिरफ्तार,मचा हड़कंप..


बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम)कलेक्ट्रेट पहुँचे बीजेपी नेता पूरन छाबरिया को अचानक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छाबरिया नामांकन फार्म लेने कलेक्ट्रेट पहुँचे थे। 


इसी दौरान जब वो फार्म लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ही लोगों से चर्चा कर रहे थे, तभी भीड़ के बीच से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। छाबरिया ने इस दौरान कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन पुलिस ने उनकी एक नही सुनी। छाबरिया ने जबरिया कार्रवाई का आरोप मंत्री अमर पर मढ़ा है। 

गिरफ्तारी से पहले छाबरिया ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि वो शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर बिलासपुर सीट के लिए भाजपा से नामाँकन फार्म लेने आये हैं। चूंकि अभी बी फार्म जमा नहीं हुआ है ऐसे में प्रत्याशी बदले जा सकते हैं, और उन्हें यकीन है कि पार्टी उन्हें मौका देगी।

गौरतलब है कि उन्होंने बीते दिनों मंत्री अमर अग्रवाल से जान को खतरा बताया था। इसके लिए उन्होंने थाने से सुरक्षा की मांग भी की थी।

देखें वीडियो:-



Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें