रायपुर, टीम पत्रवार्ता,09 अगस्त 2025
स्वर्गीय पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे की जयंती पर उनकी अंतिम काव्य कृति "मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूँ" का विमोचन राजधानी के मैक कॉलेज ऑडिटोरियम में हुआ। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. दुबे ने छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य को नई ऊँचाई दी। उनकी कविताएँ सिर्फ हँसी ही नहीं, बल्कि गहरे सामाजिक संदेश भी देती थीं। उन्होंने उन्हें सौम्य, सरल और संवेदनशील व्यक्तित्व बताया, जो अपने शब्दों के माध्यम से सदैव जीवित रहेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि डॉ. दुबे ने लेखन, नाट्यकर्म और जनसंवाद के जरिए प्रदेश को सांस्कृतिक स्वाभिमान और सामाजिक चेतना की दिशा दी।
धरसीवां विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने आलेख पाठ किया। आभार प्रदर्शन उनकी धर्मपत्नी शशि दुबे ने किया। आयोजन सुरेन्द्र दुबे फाउंडेशन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, दुर्ग सांसद विजय बघेल, जनप्रतिनिधि और साहित्यकार उपस्थित रहे।
0 Comments