... खबर पत्रवार्ता : गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे बनोरा, अघोर गुरुपीठ में किए दर्शन।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


खबर पत्रवार्ता : गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे बनोरा, अघोर गुरुपीठ में किए दर्शन।

 

रायगढ़, टीम पत्रवार्ता, 10 जुलाई 2025

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने प्रियदर्शी भगवान राम जी से भी आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया, जो अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य हैं।

इस आध्यात्मिक यात्रा में उनके साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक पुरंदर मिश्रा समेत अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री की यह यात्रा गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति उनकी आस्था को दर्शाती है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें