... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस सरकार को घेरा,महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल,कहा - कांग्रेस सरकार में दुष्कर्म की घटनाएं चरम पर...सरकार पूरी तरह से फेल...? प्रदेश में लूट खसोट भ्रष्टाचार चरम पर, देखिए Video

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


ब्रेकिंग पत्रवार्ता : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस सरकार को घेरा,महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल,कहा - कांग्रेस सरकार में दुष्कर्म की घटनाएं चरम पर...सरकार पूरी तरह से फेल...? प्रदेश में लूट खसोट भ्रष्टाचार चरम पर, देखिए Video

जशपुर,टीम पत्रवार्ता,01 मार्च 2022

BY योगेश थवाईत

बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जशपुर के पंडरापाठ चौकी क्षेत्र में हुए सामुहिक दुष्कर्म मामले की कड़ी निंदा करते हुए इसे घृणित कार्य बताया।उन्होंने बीजेपी को संवेदनशील पार्टी बताते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।उन्होंने सरकार से तत्काल मुआवजे की मांग की है।

Video

श्री साय सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने पंहुचे थे जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।उन्होंने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार  में महिला दुष्कर्म के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं वहीं महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने कांग्रेस सरकार को घेरा है।उन्होंने कहा कि बीजेपी सबके सुख दुख में साथ खड़े होने वाली पार्टी है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कांग्रेस सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार और दुष्कर्म के मामले चरम पर हैं।उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर फेल है।बहुत मुश्किल से इनकी सत्ता आई है जिनका एकमात्र उद्देश्य लूट खसोट है।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के साथ बीजेपी के जिलाध्यक्ष शिवशंकर साय, दीपक अँधारे,मंडल अध्यक्ष रामसलोने मिश्रा,मुकेश शर्मा,केशव यादव,हरीश यादव,हरिनारायण शर्मा, समेत बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ विष्णुदेव साय बगीचा के पाठ क्षेत्र के दौरे में पीड़ित परिवार से मिलने पंहुचे थे।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें