... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : ACTION में कलेक्टर,FACEBOOK पर कांग्रेस के खिलाफ टिपण्णी करने वाली BEO निलंबित...प्रशासनिक महकमे में मचा हडकंप ....?

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


ब्रेकिंग पत्रवार्ता : ACTION में कलेक्टर,FACEBOOK पर कांग्रेस के खिलाफ टिपण्णी करने वाली BEO निलंबित...प्रशासनिक महकमे में मचा हडकंप ....?




बेमेतरा,टीम पत्रवार्ता,16 सितम्बर 2019

फेसबुक पर कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणी करना महिला BEO को भारी पड़ गयाशिकायत के बाद कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बीईओ नीलिमा गडकरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है





पत्रवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिले के साजा विकासखंड में पदस्थ बीईओ निलीमा गडकरी द्वारा अपने फेसबुक में राजनैतिक व अन्य प्रकार के राजनेताओं के विरुद्ध विपरीत टिपण्णी पोस्ट की गई है।जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 2 व उपनियम 1,2,3 के विपरीत है


उक्त मामले में बेमेतरा जिला कलेक्टर ने महिला बीईओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा नियत किया गया है।फिलहाल कलेक्टर की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हडकंप मचा हुआ है 


Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें