... खबर पत्रवार्ता : कुनकुरी-रनपुर मार्ग में ईब नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से 4.86 करोड़ की मिली स्वीकृति।

Ro 13229/39

Ro 13229/39

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : कुनकुरी-रनपुर मार्ग में ईब नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से 4.86 करोड़ की मिली स्वीकृति।

 

 जशपुर,टीम पत्रवार्ता,04 जून 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जिले में विकास के कार्य तेजी से संचालित हो रहे हैं। इससे जिले की तस्वीर बदलने लगी है। अधोसंरचना निर्माण कार्यों की लगातार मिल रही स्वीकृति और निर्माण कार्यों में गति पकड़ने से सुदूर अंचल मुख्य पहुंच मार्ग से जुड़ने लगे है। 

इससे विकासकार्यो को संचालित करने में आसानी हो रही है। इसी कड़ी में जशपुर के कुनकुरी- रनपुर मार्ग पर ईब नदी पर 120 मीटर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाएगा। 4 करोड़, 86 लाख, 85 हजार की लागत से बनने वाली इस पुल के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृत मिल चुकी है। 

पुल बन जाने से 8 ग्रामों के 10,500 से अधिक निवासियों को लाभ होगा। ग्रामीणों को बरसात के दिनों में हो रही असुविधा से मुक्ति मिलेगी और विकासकार्यों को गति मिलेगी। शासकीय योजनाएं भी बरसात के दिनों में आसानी से संचालित हो सकेगी। 

पुल के निर्माण होने से बरसात के मौसम में छात्र आसानी से स्कूल और कॉलेज जा सकेंगे। आपात स्थिति में एम्बुलेंस की पहुंच आसान होगी। इससे मरीजों को समय पर इलाज हो सकेगा। किसानों द्वारा उत्पादित फसल बरसात के दिनों में भी आसानी से बाजार तक पहुंच पाएगी और नदी की तेज बहाव भी राशन सामग्री और अन्य जरूरत की चीजें की पहुंच पर बाधा नहीं बनेगी।

मुख्यमंत्री की पहल से ग्रामवासी बेहद खुश हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : राज्य में 5.52 लाख टन रासायनिक खाद का भंडारण डीएपी के विकल्प के बारे में किसानों को दी जा रही जानकारी